नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजधानी दिल्ली में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग से चार किलोमीटर के दायरे में सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.
यह प्रतिबंध शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर शनिवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा. एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें. यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित अफवाहों या भड़काऊ संदेशों को रोकने के लिए उठाया गया है.
CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां, ट्रेनों का रद्द होना और भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. राजधानी पूरी तरह अलर्ट पर है.