दुबई/जेरूसलम: मध्य पूर्व में तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिका द्वारा ईरान की 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25,500 करोड़ रुपए) की संपत्ति रिलीज किए जाने की खबर के बाद ईरान ने इजरायल पर अपने हमले रोक थे. दोनों देशों ने फिलहाल एक-दूसरे पर हमले रोकने की घोषणा कर दी है.
ईरानी सैन्य कमान ने सोमवार को घोषणा की कि इजरायल पर हालिया मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला समाप्त हो गई है. हालांकि, तेहरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखता है तो ईरान अधिक गंभीर और शक्तिशाली जवाब देगा.
क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों पक्षों से तुरंत गोलीबारी बंद करने की अपील की थी, पर ईरान ने इजरायल पर हमला जारी रखा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कतर के हस्तक्षेप के बाद अबू धाबी से तेहरान की ओर 3 बिलियन डॉलर की ईरानी संपत्ति ट्रांसफर किए जाने के बाद ईरान ने हमले रोकने पर सहमति जताई.
इजरायल ने भी हमले रोकने की पुष्टि की है, लेकिन दोनों तरफ से चेतावनियां जारी हैं. यह घटना अप्रैल 2026 के युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच सबसे तीव्र हमलों के बाद हुई है. 2026 में शुरू हुए इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान संघर्ष के बीच यह अस्थायी ठहराव माना जा रहा है. हिजबुल्लाह, लेबनान और क्षेत्रीय तनाव अभी भी बरकरार हैं.