ईरान का चौंकाने वाला ऐलान! अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने पर 25 लाख का इनाम, महिलाओं को मिलेगा दोगुना

Amanat Ansari 17 Aug 2026 04:00 PM 1 Mins
ईरान का चौंकाने वाला ऐलान! अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने पर 25 लाख का इनाम, महिलाओं को मिलेगा दोगुना

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है. ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति किसी अमेरिकी सैनिक को मारेगा या पकड़कर ईरानी सेना को सौंपेगा, उसे 30 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 25 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा.

खास बात यह है कि अगर यह कार्रवाई कोई ईरानी महिला करती है, तो उसे इनाम की रकम दोगुनी मिल जाएगी. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, हातमी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने ऐसी कार्रवाई में शामिल होने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई कहां और कब की जानी है.

इनाम की घोषणा के साथ ही हातमी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेनाओं को अब फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश की अनुमति नहीं है. उन्होंने अमेरिका से क्षेत्र से अपनी सेना हटाने की मांग भी दोहराई.

यह ऐलान ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक तनाव चरम पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 17 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं, हालांकि इनकी मौत ईरान के बाहर हुई है. फिलहाल ईरान के इस घोषणा पर अमेरिकी प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Iran USA US soldiers Iran bounty bounty on US soldiers

Recent News