2 बार बेहोश होकर गिरे पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में कराया गया भर्ती

Amanat Ansari 12 Jan 2026 06:17: PM 1 Mins
2 बार बेहोश होकर गिरे पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट मिली है कि अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के कारण पूर्व उप राष्ट्रपति को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे लगातार दो बार बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है. 

अधिकारियों ने बताया कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. वीकेंड के दौरान वे दो बार बेहोश हो गए थे.

एम्स के अधिकारियों ने उनकी सेहत को लेकर शुरुआती जानकारी साझा की है, हालांकि अभी कई टेस्ट बाकी हैं. स्वास्थ्य अपडेट देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (10 जनवरी) को जब वे वॉशरूम गए थे, तब उन्हें दो बार बेहोशी के दौरे पड़े थे. इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच कराने की सलाह दी गई थी.

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वे नियमित चेकअप के लिए AIIMS गए थे, जहां डॉक्टरों ने जोर देकर उन्हें टेस्ट के लिए भर्ती होने की सलाह दी. अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल जांच के तहत डॉक्टर जल्द ही उनका MRI भी कराने की योजना बना रहे हैं.

बता दें कि 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने पिछले साल 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था. उस समय इस इस्तीफे ने कई अटकलों को जन्म दिया था. इस्तीफे के बाद से वे बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए हैं.

Former Vice President Jagdeep Dhankhar AIIMS Dhankhar health

Recent News