जयपुर हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: बेटी ने मां से पहले पिता की हत्या की साजिश रची?

Amanat Ansari 11 Jul 2026 04:58: PM 1 Mins
जयपुर हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: बेटी ने मां से पहले पिता की हत्या की साजिश रची?

जयपुर: विश्वासघात और लालच की इस कहानी ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. अपनी मां की हत्या की साजिश रचने वाली 23 वर्षीय आयुषी शर्मा पर अब पिता की मौत का भी आरोप लगा है. आयुषी की मां नीरज शर्मा (45) को 3 जुलाई को प्रताप नगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलकर मार दिया गया था. पुलिस ने इसे शुरू में सड़क दुर्घटना माना, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि यह प्लान्ड मर्डर था. आयुषी ने पिता के बाद मां द्वारा ली गई सरकारी नौकरी और परिवार की संपत्ति हड़पने के लिए यह साजिश रची थी. अब मामले में नया ट्विस्ट आया है.

नीरज शर्मा के भाई और आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने पुलिस व कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है कि आयुषी ने अपने पिता विजय शर्मा (राजस्थान हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर) की भी हत्या की. विजय शर्मा बीमार थे और रिकवर कर रहे थे, लेकिन आयुषी ने उन्हें बेहतर इलाज का बहाना देकर घर से ले जाकर तीन महीने तक छिपाकर रखा.

बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका 90% शरीर क्षतिग्रस्त था. आयुषी ने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करवाया और तुरंत पिता की सरकारी नौकरी और संपत्ति अपने नाम करने की मांग की. नीरज को भी आयुषी ने धमकी दी थी कि ''पिता का फीडिंग ट्यूब निकालकर मारा जा सकता है, तो तुम्हें मारना और भी आसान है.''

पुलिस ने पहले ही आयुषी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आयुषी के चचेरे भाई बलराम (रवि) फरार है. पुलिस अब विजय शर्मा की मौत की भी जांच कर रही है. आयुषी अंतिम वर्ष की LLB छात्रा है. पूछताछ में उसने मां से नफरत और संपत्ति-नौकरी के लालच को हत्या का मकसद बताया. पुलिस इसे बेहद ठंडे दिमाग से की गई साजिश बता रही है.

Ayushi Sharma Neeraj Sharma murder Vijay Vashishth death

Recent News