पाकिस्तान आर्मी चीफ असिम मुनीर को नया मिशन! जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई

Amanat Ansari 11 Jul 2026 10:07: PM 1 Mins
पाकिस्तान आर्मी चीफ असिम मुनीर को नया मिशन! जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. अब उन्हें देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने का काम भी सौंपा गया है. स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने सीनेट में बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस गंभीर मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है, जिसमें आर्मी चीफ असिम मुनीर भी शामिल हैं.

पाकिस्तान की आबादी वर्तमान में 25.9 करोड़ से अधिक है और यह दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है. अनुमान है कि 2030 तक यह इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा. आर्मी चीफ पहले से ही सुरक्षा, कूटनीति (अमेरिका-ईरान मध्यस्थता), आर्थिक नीतियों और भारत विरोधी बयानबाजी में व्यस्त रहते हैं.

अब जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी मिलने पर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक का सिलसिला शुरू हो गया है. एक यूजर ने टिप्पणी की, ''मुनीर क्या करेंगे? कंडोम बांटेंगे?'' एक पत्रकार ने लिखा, ''अगर सरकार को फील्ड मार्शल की जरूरत जनसंख्या नियंत्रण के लिए पड़ रही है तो सरकार को घर जाना चाहिए.''

जनसंख्या विस्फोट के कारण

  • गर्भनिरोधक साधनों की कमी
  • प्रांतों को संसाधन आवंटन में आबादी आधारित फॉर्मूला (80% हिस्सा)
  • सालाना औसतन 67 लाख जन्म

सरकार अब गर्भनिरोधक उत्पादों पर टैक्स छूट और संसाधन आवंटन फॉर्मूले में बदलाव पर विचार कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि 2.55% की मौजूदा वृद्धि दर जारी रही तो पाकिस्तान संसाधनों की कमी से जूझेगा. देखना होगा कि आर्मी चीफ इस “जनसांख्यिकीय आपदा” से कैसे निपटते हैं.

pakistan Asim Munir asim munir pakistan pakistan news

Recent News