रिश्वत मांगने वालों को CM विजय की खुली चेतावनी, बोले- मेरा नाम ले लेना, बाकी मैं देख लूंगा

Global Bharat 11 Jul 2026 09:25: PM 1 Mins
रिश्वत मांगने वालों को CM विजय की खुली चेतावनी, बोले- मेरा नाम ले लेना, बाकी मैं देख लूंगा

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए जनता से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगे तो वे किसी भी कीमत पर रिश्वत न दें. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी से साफ कह दें कि मैं रिश्वत नहीं दूंगा, यह विजय की सरकार है. इसके बाद संबंधित अधिकारी का नाम सीधे उन्हें बताने को कहा और भरोसा दिलाया कि आगे की कार्रवाई उनकी सरकार करेगी.

करूर में आयोजित जनसभा के दौरान विजय ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि रिश्वत देने की बजाय शिकायत दर्ज कराएं ताकि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके. इस बयान को उनकी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का बड़ा संदेश माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट कहा था कि सभी अधिकारी कानून के दायरे में निष्पक्ष होकर काम करें. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के काम में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा और भ्रष्टाचार या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी.

विजय का यह बयान ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु में उनकी सरकार प्रशासनिक सुधारों और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल कर रही है. उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा मिली, जहां समर्थकों ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख बताया, जबकि विपक्ष ने इसके क्रियान्वयन पर सवाल उठाए.

CM Vijay Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM Bribery Statement Anti Corruption

Description of the author

Recent News