6 हत्याओं से दहला तेलंगाना! जिस लड़की ने दर्ज कराई थी शिकायत, जेल से छूटते ही उसके पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट

Global Bharat 11 Jul 2026 10:22: AM 1 Mins
6 हत्याओं से दहला तेलंगाना! जिस लड़की ने दर्ज कराई थी शिकायत, जेल से छूटते ही उसके पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट

हैदराबाद : तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शाबाद मंडल स्थित दैवलागुडा गांव में शनिवार तड़के हुई सामूहिक हत्या की वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर दिया. पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय राज कुमार ने कथित तौर पर छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतकों में उसकी पत्नी, दो मासूम बेटे, एक नाबालिग लड़की, उसकी मां और उसकी दादी शामिल हैं.

आरोपी को हाल ही में पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत मिली थी और पुलिस का शुरुआती मानना है कि उसने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया.
जांच के मुताबिक, सबसे पहले राज कुमार ने अपने घर में पत्नी और अपने दोनों बेटों की हत्या की. इसके बाद वह उस 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर पहुंचा, जिसने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी.

 वहां उसने लड़की, उसकी मां और दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में यह वारदात व्यक्तिगत रंजिश और पॉक्सो केस में दर्ज शिकायत का बदला लेने की आशंका से जुड़ी बताई जा रही है.

इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर गंभीर अपराधों के आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में विस्तृत जांच जारी है.

Telangana Six Murder Ranga Reddy Murder Case POCSO Accused Raj Kumar Devalaguda Village Crime Complaint Revenge Murder

Description of the author

Recent News