JEE एडवांस का रिजल्ट हुआ जारी, दिल्ली के वेद लाहोटी ने किया टॉप

Global Bharat 09 Jun 2024 03:56: PM 1 Mins
JEE एडवांस का रिजल्ट हुआ जारी, दिल्ली के वेद लाहोटी ने किया टॉप

IIT मद्रास ने JEE एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार परीक्षा परिणाम में IIT दिल्ली क्षेत्र के वेद लाहोटी ने टॉप किया है. लोगों के द्वारा वेद लोहाटी को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है. बता दें कि वेद लोहाटी ने 360 में से 355 अंक प्राप्त किए हैं.

इसी के साथ ये भी जानकारी दें कि इस परीक्षा का आयोजन 24 मई 2024 को किया गया था. परीक्षा में देशभर से 1 लाख 80 हजार 200 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 48 हजार 248 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं IIT बॉम्बे क्षेत्र की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. छात्र-छात्राएं JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीणाम देख सकते हैं.

इस वेबसाइट पर jeeadv.ac.in 2024 result आप परिणाम देख सकते हैं. हालांकि अभी रिजल्ट जारी होने की वजह से वेबसाइट पर काफी भीड़ है. जिस वजह से छात्रों रिजल्ट चेक करने थोड़ी परेशानी हो रही है. बता दें कि इसस पहले JEE मेंस सेशन-2 का परिणाम 25 अप्रैल 2024 जारी किया था.

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेसी (NTA) द्वारा जारी इस रिजल्ट में कुछ 56 छात्र और छात्राओं ने 100 फीसदी अंक हासिल किया है. इनमें 6 छात्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी थे.

इन छात्रों का नाम शायना सिन्हा, माधव बंसल, तान्या झा, इस्पित मित्तल, भावेश रामकृष्णन कार्तिक. अर्श गुप्ता है. ज्ञात रहे कि JEE मेंस की परीक्षा के लिए साल 2024 में कुल 9.24 लाख छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 8.2 लाख छात्र जनवरी और अप्रैल में आयोजित JEE मेंस 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे.

बता दें कि राजकोट की निवासी द्विजा धर्मेश पटेल को AIR -7 रैंक मिली है. इस रैंकिंग के बाद द्विजा के परिवार में ख़ुशी का माहौल है और सभी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं.

Recent News