झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, बरसाई लाठीचार्ज, 17 दिन से आंदोलनरत है छात्र

Global Bharat 10 Aug 2026 04:27: PM 1 Mins
झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, बरसाई लाठीचार्ज, 17 दिन से आंदोलनरत है छात्र

Jharkhand Student Protest : झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया. JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हजारों छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च किया। विधानसभा के करीब पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद तनाव बढ़ गया.

छात्रों के विधानसभा कूच को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी. प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दरअसल, छात्रों का आरोप है कि झारखंड में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में लगातार सवाल उठते रहे हैं. आंदोलनकारी JPSC-JSSC से जुड़ी कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जवाब मांग रहे हैं. छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

छात्रों का कहना है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का भविष्य इन परीक्षाओं पर निर्भर है. ऐसे में परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधे उनके भविष्य को प्रभावित करती है. इसी मुद्दे को लेकर छात्र लंबे समय से सरकार पर दबाव बना रहे हैं.

सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से समाधान नहीं निकलने के बाद आंदोलनकारियों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया.

Ranchi Student Protest JPSC JSSC Protest Jharkhand Student Movement Assembly Gherao Police Lathicharge

Description of the author

Recent News