एक्सीडेंट के बाद महुआ माजी की हालत अब कैसी है? बेटे ने दी ये जानकारी...

Amanat Ansari 26 Feb 2025 05:22: PM 1 Mins
एक्सीडेंट के बाद महुआ माजी की हालत अब कैसी है? बेटे ने दी ये जानकारी...

Mahua Maji Road Accident: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ माजी एक रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई. वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. वह परिवार के साथ महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि वह कार में बैठी थी और गाड़ी उसका बेटा सोमवित माजी चला रहा था. दावा किया गया है कि नींद के कारण सोमवित को झपकी आ गई थी, जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इतना बड़ा हादसा हो गया. फिलहाल रांची रिम्स में महुआ मांजी इलाजरत हैं.

इसी बीच सोमवित माजी ने घटना की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण उनका हाथ टूट गया है और पसलियों में भी गंबीर चोट है. सोमवित ने बताया कि लगातार गाड़ी चलाने के कारण उसे नींद आ गई थी. उन्होंने बताया कि मां के हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वे लोग सोमवार को महाकुंभ स्नान के लिए गए थे. इस दौरान 12 घंटे लगे. मंगलवार को हमने अच्छे से स्नान किया और वापस लौटने लगे.

शाम करीब साढ़े 6 बजे हम लोग रांची के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि लगातार 9 घंटे से वही ड्राइव कर रहे थे. बीच में डिनर के लिए रुके थे. फिर वहां से निकले तो ड्राइवर बगल में बैठा था. हम बारी-बारी से गाड़ी चला रहे थे. इसी दौरान करीब 4 बजे मुझे लगा कि मुंह धो लेना चाहिए, लेकिन मैंने वह नहीं किया और इसी बीच झपकी आ गई. सोमवित ने बताया कि पीछे पत्नी औ उसकी मां महुआ माजी बैठी हुई थी. उन्होंने बताया कि हमलोगों ने तो सीट बेल्ट लगा लिया था, लेकिन मां ने गद्दे के कारण सीट बेल्ट नहीं लगाया हुआ था.

इसी बीच कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इतना बड़ा हादासा हो गाया. मेरी पत्नी जोड़ से चिल्लाई. पूरा धुआं-धुआ हो गया था. लोगों ने शीशी तोड़कर हमें बचाने की कोशिश की. लेकिन हम दरवाजा खोलकर आसानी बाहर निकल गए. उन्होंने बताया कि मुझे और ड्राइवर को ज्यादा चोट नहीं लगी है. पत्नी को पीठ में चोट लगी है, लेकिन ज्यादा गंभीर नहीं है. वहीं मां गंभीर रूप से घायल हुई है. उन्होंने बताया कि जब हमने मां को कार से बाहर निकाला तो उसका हाथ टूट चुका था. हम उन्हें रिम्स लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बताया कि उनका हाथ भी टूटा है पसलियां भी टूट गई हैं.

mahua maji accident jmm mp mahua majhi accident mahua maji car accident jmm mp mahua manjhi

Recent News