JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त किया, 11 छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

Amanat Ansari 09 Oct 2026 05:20 PM 1 Mins
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त किया, 11 छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है. विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने शुक्रवार को आदेश जारी किया. प्रोफेसर अकोईजाम सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में कार्यरत थे.

विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति (Internal Committee) ने उनके खिलाफ 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की थी. समिति ने तथ्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की सिफारिश की. आदेश में कहा गया है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए और सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद प्रोफेसर को विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्त किया जाता है.

आरोपों में कक्षाओं और वाइवा के दौरान अनुचित टिप्पणियां, आवास पर अवांछित व्यवहार और अंकों के बदले अनुचित मांग जैसी बातें शामिल थीं. यह कार्रवाई शिकायतों के महीनों बाद हुई है. दिल्ली महिला आयोग ने भी पहले इस मामले में विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी थी.

Recent News