'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा ने बैंकॉक में लगाया बोल्डनेस का तड़का, कुछ और ही समझ बैठे लोग! 

Amanat Ansari 24 Aug 2025 10:33: AM 2 Mins
'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा ने बैंकॉक में लगाया बोल्डनेस का तड़का, कुछ और ही समझ बैठे लोग! 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) हमेशा अपनी बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. 'लॉक अप' सीजन 1 में अपनी मौजूदगी और मुनव्वर फारूकी के साथ दोस्ती को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी अंजलि एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बार वह थाईलैंड में अपने वेकेशन की तस्वीरों और एक वायरल डांस वीडियो के कारण लाइमलाइट में हैं.

अंजलि इन दिनों थाईलैंड के खूबसूरत लोकेशन्स में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह थाईलैंड के मशहूर कार्निवल मैजिक के सामने पोज देती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में अंजलि ने गुलाबी और सफेद रंग की डीप नेक ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने स्टाइलिश सफेद स्टोन नेकलेस, हाई बन हेयरस्टाइल और काले साइड बैग के साथ पूरा किया है. तस्वीरों में वह मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पल में जादू."

अंजलि की तस्वीरों ने जहां फैंस का ध्यान खींचा, वहीं उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो थाईलैंड के किसी बार में शूट किया गया है, जिसमें अंजलि डांस करती दिख रही हैं. इस वीडियो के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. हालांकि, अंजलि ने इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का ध्यान बटोर रही हैं.

अंजलि अरोड़ा को असली पहचान कच्चा बादाम (Kaccha Badam) गाने के वायरल रील्स से मिली थी. इसके बाद वह कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में बतौर प्रतियोगी नजर आईं, जहां उनके बेबाक अंदाज ने उन्हें और लोकप्रिय बनाया. इंस्टाग्राम पर उनके 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी सोशल मीडिया पहुंच को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: नवविवाहिता का खौफनाक कदम: पति पर ब्लेड से हमला, लगे सात टांके

यह भी पढ़ें: होटल में प्रेमिका के साथ संबंध बना रहा था शख्स, चली गई जान, महिला पर लगा 7.5 लाख का जुर्माना

यह भी पढ़ें: कहानी WWE की वो महिला रेसलर की जिसे लोगों ने समझ लिया था एस्कॉर्ट वाली, Kiss के लिए किया गया मजबूर

Recent News