Kanpur Murder Case: रिश्तों को तार-तार कर दिल को दहला देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की है, जहां एक चाची का दिल अपने ही भतीजे पर आ जाता है, दोनों की घंटों फोन पर बातें होने लगती हैं. रात को घर में आना-जाना शुरू हो जाता है. लेकिन जब पति को शक होता है तो वो घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात करता है, जिससे खफा होकर पत्नी रात में ही अपने प्रेमी को बुला कर कुल्हाड़ी से प्रेमी की दर्दनाक हत्या कर देती है. सबको दिखाने के लिए मासूमियत का ढ़ोंग करती है. लेकिन पुलिस ने जब इसके फोन को चैक किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे मोबाइल फोन से ही हो जाते हैं. मोबाइल के अंदर भतीजे के साथ रिश्तों का तो पता चलता ही है. इसके अलावा 55 पोर्न वीडियो भी मोबाइल की गैलरी में मिलती हैं.
भतीजे से थे अवैध संबंध
भीतरगांव के लक्ष्मणखेड़ा गांव के निवासी धीरेंद्र पासी की शादी रीना से हुई थी, दोनों के एक बच्चा भी है, धीरेंद्र गांव का सीधा-साधा युवक था, जबकि रीना को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक था, उसे अश्लील फिल्में देखना पसंद था, वो काफी रंगीन मिजाज की थी, इसी वजह से रीना की आंखें अपने ही सगे जेठ के लड़के सतीश से चार हो जाती हैं, देखते ही देखते दोनों के बीच इश्क पनप जाता है, अवैध संबंध बन जाते हैं. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के पर धीरेंद्र को शक होने लग जाता है, जिसके बाद वो कहता है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाऊंगा.
नींद की गोली खिला कर की हत्या
उसी दिन रीना अपने प्रेमी के साथ मिल कर बेहद खतरनाक प्लान बनाती है. शाम को जब धीरेंद्र खाना खाता है तो उसकी सब्जी में रीना नींद की गोली मिला कर खिला देती है, अपनी सास और बेटे को कमरे में कूलर लगा कर सुला देती है. जब रात में धीरेंद्र गहरी नींद में सो रहा होता है तब वो सतीश को घर बुलाती है, और दोनों कुल्हाड़ी से धीरेंद्र की दर्दनाक हत्या कर देते हैं. पुलिस से बचने के लिए रीना लगातार चाल चलती रहती है, अपने एक फोन को तालाब में फेंक देती है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वो और सतीश दोनों ही टूट जाते हैं. जिसेक बाद अपने इस काले कारनाम का खुलासा करते हैं.
फिलहाल पुलिस ने सतीश और रीना दोनों को धीरेंद्र की हत्या के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है, जिस समय पुलिस रीना और सतीश को लेकर आ रही थी, उस समय उसने प्रेमी को कई थप्पड़ मारे, रीना नाराज थी कि सतीश पुलिस के सामने टूट क्यों गया, बताया जा रहा है कि वो पूरे रास्ते में सतीश को गाली देती हुई गई.