नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कानपुर में गुरुवार रात एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उसके गुप्तांगों पर हमला कर दिया. गुस्साए बति ने पत्नी के प्रेमी के गुप्तांग को दांत से काटने की की कोशिश की, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. घायल प्रेमी मदद के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा. उसके बाद उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना में कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. कुछ साल पहले शादी करने वाले इस जोड़े ने कानपुर के बाबूपुरवा में किराए के मकान में रह रहे हैं. गुरुवार शाम को, व्यक्ति अपनी पत्नी को यह बताकर काम पर चला गया कि वह किसी बाहरी काम से शुक्रवार को वापस आएगा.
हालांकि, वह गुरुवार देर रात अचानक वापस लौटा तो उसने अपने पड़ोसी को अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर पाया. गुस्से से आगबबूला होकर उसने उस पर हमला कर दिया. जब पड़ोसी भागने की कोशिश कर रहा था, उसने अपने दांतों से उसके गुप्तांगों को पकड़ लिया और उन्हें चबाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बाबूपुरवा के इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने कहा कि घायल व्यक्ति का लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज किया गया. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा. हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी भी उसके घर के पास इकट्ठा हो गए, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चले गए.