मुंबई: नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) छात्र आंदोलन का बॉलीवुड में समर्थन बढ़ता जा रहा है. अब अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी छात्रों की मांगों का खुलकर समर्थन किया है.
करीना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, ''मैं कुछ दिनों से इस बारे में सोच रही थी, लेकिन अब और चुप नहीं रह सकती. इतने सारे युवा अपनी बात रखना चाहते हैं और उनकी आवाज को नजरअंदाज करना नामुमकिन है... और ऐसा किया भी नहीं जाना चाहिए.''
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा बच्चे को आत्मविश्वास और उम्मीद देती है, लेकिन जब उन्हें लगता है कि मेहनत और काबिलियत की कोई अहमियत नहीं, तो उनका भरोसा टूट जाता है. करीना ने जोर देकर कहा कि छात्रों की बात सुनना कोई एहसान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है.
वरुण धवन ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा, ''छात्र हमारे देश का भविष्य हैं. जब किसी छात्र का सपना टूटता है, तो पूरे परिवार का सपना टूट जाता है. उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए.'' इससे पहले सलमान खान, आलिया भट्ट और कई अन्य सितारों ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन किया था. करीना और वरुण के बयान से बॉलीवुड में छात्रों के प्रति संवेदनशीलता साफ दिख रही है.