Kargil Vijay Diwas: PM मोदी कल जाएंगे कारगिल, वीर जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

Global Bharat 25 Jul 2024 10:25: PM 1 Mins
Kargil Vijay Diwas: PM मोदी कल जाएंगे कारगिल, वीर जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल का दौरा करेंगे और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पीत करेंगे. पीएमओ के बयान में कहा गया है कि 25वें कारगिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल युद्ध स्मारक पर जाएंगे और कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बिलदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि देंगे. यहां पीएम मोदी शिंकुन ला टनल प्रोजेक्ट के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट भी करेंगे.

बता दें कि कारगिल विजय दिवस के दिन ही भारतीय सैनिक ने पाकिस्तान को धुल चटा थी और पाकिस्तान के कब्जे से कारगिल द्रास क्षेत्र को आजाद कराया था. इस दिन  भारत के वीर जवानों ने साहस का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की थी.

बताते चलें कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल जिले में युद्ध हुआ था. यह जंग मई में शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त हो गया था. इसलिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पार कर कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था. जानकारी होने पर भारतीय सेना ने भी ऑपरेशन विजय शुरू किया और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया.  

Recent News