CM Siddaramaiah की सुरक्षा में सेंध, मंच पर चढ़ा युवक, फिर…

Global Bharat 15 Sep 2024 04:19: PM 1 Mins
CM Siddaramaiah की सुरक्षा में सेंध, मंच पर चढ़ा युवक, फिर…

Security lapse  in CM Siddaramaiah: रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka CM Siddaramaiah) की सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) जब मंच पर भाषण दे रहे थे, उसी समय एक युवक दौड़ता हुआ आया और मंच पर चढ़ गया. हालांकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया है. इस दौरान अनजान व्यक्ति की इस हरकत को देखकर सभी भौचक्के रह गए. पल भर के लिए तो कोई समझ भी नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या? युवक सीएम की तरफ बढ़ ही रहा था कि उसे पकड़ लिया गया. 

हालांकि उक्त युवक को लेकर अधिक जानकारी अभी मीडिया के सामने नहीं आई है और यह भी साफ नहीं हो पाया है कि युवक किस मंशा से सीएम के मंच पर चढ़ा था. यह घटना उस समय घटित हुई जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर थे. तभी एक युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच की तरफ दौड़ा. हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों (Security lapse  in CM Siddaramaiah) ने उसे सीएम के पास पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया. फिलहाल युवक की पहचान अभी तक उजागर नहीं हुई.

पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है पूछताछ करने में जुट गई है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक हुई हो, इससे पहले भी उनके साथ इस प्रकार की घटना हो चूकी है. मौका था लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार का, जब सीएम के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुई है. उस दौरान भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा था, जिसने सुरक्षा तोड़ते हुए सीएम को माला पहनाया था.

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2025 में प्रचार के दौरान सीएम को एक कार्यकर्ता ने माला पहना दिया था, जिसके कमर में पिस्टल लटकी हुई थी. घटना बेंगलुरु दक्षिण में चुनाव प्रचार रैली के दौरान घटित हुई थी. हालांकि उस व्यकित की पहचान भी उजागर हो गई थी. व्यक्ति सीएम सिद्धारमैया का ही सपोर्टर था. उक्त व्यक्ति की पहचान रियाज नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की रूप में की गई थी. 

Recent News