सास-ससुर ने प्रोस्टीट्यूशन के लिए किया मजबूर, 11 महीने की बच्ची की मां को दुनिया छोड़ना पड़ा!

Amanat Ansari 10 Feb 2026 01:50: AM 2 Mins
सास-ससुर ने प्रोस्टीट्यूशन के लिए किया मजबूर, 11 महीने की बच्ची की मां को दुनिया छोड़ना पड़ा!

Crime News: बिदर जिले में 22 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली. पीड़िता अंजनाबाई पाटिल को 6 फरवरी को उनके घर में फंदे पर लटका हुआ पाया गया. उनकी शादी को तीन साल हुए थे और वे एक 11 महीने की बेटी की मां थीं. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके पति शेखर पाटिल, सास अरुणाबाई और ससुर चंद्रकांत के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायत में आरोप है कि महिला को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी. पति शेखर अपनी पानी-पुड़ी की दुकान के कारण रात 11-12 बजे तक घर लौटता था, जिस पर अक्सर झगड़े होते थे.

यह भी पढ़ें: पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

अंजनाबाई ने उसे जल्दी घर आने के लिए कहा तो सास-ससुर ने कहा कि बिजनेस देर रात तक चलता है, उसे एडजस्ट करना चाहिए. सास-ससुर कथित तौर पर रोज़ झगड़ा करते थे, कहते थे कि वह अच्छी नहीं है, खाना बनाना नहीं जानती. शिकायत में यह भी कहा गया है कि अंजनाबाई ने अपने परिवार को फोन पर बताया था कि पति शेखर, सास अरुणाबाई और ससुर चंद्रकांत उसे प्रताड़ित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, बांग्लादेश ने टेके घुटने, ICC का आया जवाब

शिकायत में आगे लिखा है, ''मेरी बेटी ने फोन पर बताया कि उसकी सास अरुणाबाई कथित तौर पर किसी के साथ अवैध संबंध रखती है और रोज़ उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए दबाव डालती है.'' जब परिवार ने अरुणाबाई से इस बारे में बात की तो विवाद और बढ़ गया. 6 फरवरी को दोपहर करीब 2:40 बजे परिवार को फोन आया कि अंजनाबाई ने घर में खुदकुशी कर ली है. परिजन करीब 4 बजे वहां पहुंचे तो देखा कि अंजनाबाई हॉल में छत के हुक से नई सफेद रस्सी से लटकी हुई थी. पूछताछ में पता चला कि यह घटना दोपहर 1:25 से 2:20 बजे के बीच हुई.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी नीत महायुति की धमाकेदार जीत

FIR में लिखा है कि 6 फरवरी को दोपहर 1:25 से 2:20 बजे के बीच पति शेखर पाटिल, सास अरुणाबाई और ससुर चंद्रकांत द्वारा मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और अवैध संबंधों के लिए दबाव डालने के कारण अंजनाबाई उत्पीड़न सहन न कर पाने पर हॉल की छत के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बसवकल्याण टाउन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 108 read with 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Karnataka woman suicide Bidar death case Basavakalyan suicide dowry harassment

Recent News