Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर कव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी अब आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गई है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को मिला खास निमंत्रण इस बात की पुष्टि करता है.
तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जयंती हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उन्हें अपनी बेटी कव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के विवाह रिसेप्शन का निमंत्रण दिया.
पोस्ट में साफ लिखा है, ''सन ग्रुप चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और अपनी बेटी कव्या मारन के विवाह रिसेप्शन में आमंत्रित किया. कव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का विवाह रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होगा.''
क्या हैं शादी की डिटेल्स?
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी की रस्में 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में रिसेप्शन है. पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें चल रही थीं.
अनिरुद्ध ने जून 2025 में एक बार अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था, “Marriage ah? lol.. Chill out guys. Please stop spreading rumours.” लेकिन अब तेलंगाना सीएमओ की पोस्ट ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है. कव्या मारन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ-साथ मैच के दौरान अपनी भावुक प्रतिक्रियाओं के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं.
वहीं अनिरुद्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टरों में से एक हैं. उन्होंने जेलर 2 समेत कई हिट फिल्मों का संगीत दिया है. यह रिसेप्शन स्टार-स्टडेड होने की उम्मीद है, क्योंकि मारन परिवार बिजनेस और राजनीति से जुड़ा है, जबकि अनिरुद्ध फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं.