Ramayana Trailer Launch: बेंगलुरु में फिल्म ‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणबीर कपूर की कलाई पर बंधी लग्जरी घड़ी सबका ध्यान खींचने में कामयाब रही. अभिनेता ने जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन घड़ी पहनी, जिसकी कीमत 78 लाख रुपए है.
यह घड़ी सिर्फ अपनी भारी कीमत के कारण नहीं, बल्कि राम जन्मभूमि से जुड़े खास डिजाइन के कारण भी चर्चा में है. इसमें अयोध्या के राम मंदिर की छोटी प्रतिकृति, धनुष लिए भगवान राम और भगवान हनुमान की आकृतियां बारीकी से उकेरी गई हैं. रोज गोल्ड के केस और नारंगी स्ट्रैप वाली यह घड़ी आधुनिक कला और धार्मिक प्रतीकों का बेहतरीन मिश्रण है.
जैकब एंड कंपनी के एपिक एक्स कलेक्शन का यह स्पेशल एडिशन 2015 में पेश किए गए डिजाइन पर आधारित है, जिसे बाद में री-डिजाइन किया गया. इस घड़ी के अन्य वर्जन भी उपलब्ध हैं, जिनमें टाइटेनियम एडिशन 35.88 लाख रुपए का है, जबकि गोल्ड एडिशन की कीमत 83 लाख से लेकर 1.08 करोड़ रुपए तक जाती है.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और संगीतकार ए.आर. रहमान भी मौजूद रहे. नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसमें रणबीर भगवान राम और परशुराम की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं.