इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन करने की सोच रहे हैं तो...

Global Bharat 09 May 2024 12:30: PM 1 Mins
इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन करने की सोच रहे हैं तो...

पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. कपाट खुलने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बता दें कि केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित देश के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है.

छह महीनों के दौरान जब मंदिर खुला रहता है, देश भर से लोग मंदिर में आते हैं. हर साल हजारों भक्त भगवान शिव की पूजा करने के लिए केदारनाथ जाते हैं. वहीं चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच कर रही है.

बता दें कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली ने बुधवार को फाटा से अंतिम पड़ाव गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया था और आज चल उत्सव विग्रह डोली अपने धाम पहुंचेगी.

यहां यह बता दें कि पंच केदार में प्रमुख भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली मंगलवार को अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी. यहां पर बाबा केदार का गौरी माई से मिलन होगा.

वहीं 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी, जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम खुलेंगे, जिसके बाद श्रद्धालु बाबा बदरीनाथ के बी दर्शन कर पाएंगे.

Recent News