जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका: एक्टिवा में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Amanat Ansari 05 May 2026 10:11: PM 1 Mins
जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका: एक्टिवा में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Jalandhar blast: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में बीएसएफ मुख्यालय के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक जोरदार धमाके के बाद आग लग गई. घटना बीएसएफ चौक के नजदीक हुई, जहां धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके से दूर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद स्कूटी से तेज लपटें उठने लगीं.

स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. प्रारंभिक जानकारी में कुछ लोगों के हल्के रूप से घायल होने की बात सामने आई है. फिलहाल विस्फोट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से जांच कर रही है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेरकर बंद कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह साफ है कि स्कूटी में आग लगी थी, लेकिन आग कैसे लगी यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा.

BSF Blast in Jalandhar Jalandhar Blast Jalandhar Blast News

Recent News