केदारनाथ में बाबा ने दिखाया चमत्कार, पायलट समेत 6 यात्री की बची जान

Global Bharat 24 May 2024 09:44: PM 1 Mins
केदारनाथ में बाबा ने दिखाया चमत्कार, पायलट समेत 6 यात्री की बची जान

साल 2013 में केदारनाथ में एक बड़ी घटना घटी थी. भारी तबाही में सबकुछ बह गया था लेकिन भोलेनाथ का एक मंदिर वहां से कोई हिला नहीं पाया. ना ही पानी की तेज रफ्तार कुछ कर पाया था ना ही तूफान डिगा पाया था. क्या भगवान धरती पर हैं या सिर्फ मौत की तारीख नहीं होती है तो ऐसे चमत्कार हो जाते है.

दरअसल उत्तराखंड सरकार की तरफ से चलाया जाने वाला हेलीकॉप्टर जो केदारनाथ में भक्तों को लेकर जाता है और वहां वापस लाता है. लेकिन अचानक 24 मई की सुबह सात बजे हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे केदारनाथ में एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया.

हवा में ही हेलीकाप्टर लड़खड़ा गया. हेलीकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से कई तीर्थ यात्रियों की जान बच सकी. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे. हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई.

तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वीडियो देख कर ही रूंह कांप जाती है तो ज़रा सोचिए इसमें बैठे यात्रियों का क्या हाल हुआ होगा. लेकिन बाबा केदारनाथ ने ऐसा चमत्कार किया कि हेलीकाप्टर आराम से लैंड भी हुआ और सभी यात्री सुरक्षित भी हैं.

इसी के साथ बाबा केदारनाथ ने एक और चमत्कार किए हैं. दरअसल बाबा केदारनाथ ने ये दूसरा चमत्कार किया यूपी के सीएम योगी के साथ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर भी रास्ता भटक गया था, जिससे हड़कंप मच गया था.

ईरान के राष्ट्रपति के साथ हाल में जो हुआ है उसके बाद इस तरह योगी के हेलीकॉप्टर का रास्ता भटक जाना चिंता की बात तो है. क्योंकि ये बहुत बड़ा मुद्दा है कैसे संभव है कि सीएम का हेलीकाप्टर रास्ता भटक गया. हालांकि अब इसकी जांच हो रही है कि आखिर ये इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई?

बता दें कि यूपी से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण में चुनावी सभा को जा रहे यूपी के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक से रास्ता भटक गया. हालांकि, कुछ ही पलों में उनके हेलीकॉप्टर को सही दिशा में ले जाया गया. लेकिन कुछ समय के लिए योगी के हेलीकाप्टर के गायब हो जाने ने सभी को डरा दिया था. लोगों की सांसे थम गईं कि कहीं योगी का हाल रईसी जैसा तो नहीं होने वाला था?

Recent News