तेहरान: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. उनके तीन बेटों मोस्तफा, मेयसम और मसूद खामेनेई ने पिता के ताबूत के पास खड़े होकर नमाज पढ़ी और शोक मनाया, लेकिन नामित उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई पूरी तरह गायब रहे.
राज्य टीवी पर प्रसारित फुटेज में तीनों बेटों को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मसल्ला के विशाल प्रांगण में पिता, बेटी, दामाद, बहू और 14 महीने की पोती के पांच ताबूतों के पास प्रार्थना करते दिखाया गया. हजारों-लाखों लोग इन समारोहों में शामिल हो रहे हैं.
मोजतबा कहां हैं?
फरवरी 28 को अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई परिवार के कई सदस्य मारे गए थे. सूत्रों के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे. उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और एक या दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है. तब से उनकी कोई सार्वजनिक तस्वीर या उपस्थिति सामने नहीं आई है.
अंतिम यात्रा में उनकी गैरमौजूदगी पर शोक संतप्त लोगों में चर्चा हो रही है. एक महिला शोककर्ता ने तस्नीम न्यूज एजेंसी से कहा, ''आखिरी पल तक मुझे उम्मीद थी कि मोजतबा खुद आएंगे. यही हमारी एकमात्र इच्छा थी.''
अंतिम यात्रा का कार्यक्रम