Love Jihad: जिसे जिम्मेदारी मिली थी कानून की रक्षा करने की उसी ने कानून को ताक पर रख कर जिहाद का रास्ता आपना लिया, और मासूम हिंदू बेटी के साथ लव जिहाद कर दिया. ये कहानी है मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही मुबारिक शेख की, जो सोशल मीडिया पर खुद को अनिल सोलंकी बताता था, इसी पहचान से उसने इंस्टाग्राम पर एक हिंदू लड़की को दोस्त बनाया, इस दौरान वो अपनी पहचान अनिल सोलंकी ही बताता रहा, और धीरे-धीरे लड़को को लव जिहाद में फंसा कर उससे शादी भी कर ली. शादी के बाद भी उसने अपनी असली पहचान का खुलासा नहीं होने दिया. इस लव जिहादी पर आरोप हैं कि इसने लड़की पर दवाब बना कर कई बार अबॉर्शन भी कराए हैं.
2014 में शुरू हुई थी कहानी
ये कहानी साल 2014 में शुरू हुई थी, जब सिपाही मुबारिक शेख खंडवा पुलिस लाइन में तैनात था, इसी दौरान इसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई जिसमें अपना नाम अनिल सोलंकी रखा, और खुद को हिंदू बताया, इसी आईडी की मदद से उसने एक हिन्दू लड़की से दोस्ती की, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई, प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साथ जीने मरने की कसमें खाई जाने लगीं, लड़की पूरी तरह से मुबारिक के जाल में फंस चुकी थी. उसे जरा सा भी भरोसा नहीं था कि ये जिहादी उसके साथ लव जिहाद कर रहा है. साल 2020 में मुबारिक उस लड़की से शादी कर लेता है, जिसके बाद पता चलता है कि ये अनिल सोलंकी नहीं बल्कि मुबारिक शेख है. ये कानूनन इसकी पहली शादी थी.
कई बार कराया अबॉर्शन, दूसरी शादी की
पुलिस को जो शिकायत मिली है उसके मुताबिक ये करीब दो साल तक हिन्दू लड़की के साथ पति की तरह रहा, इस बीच कई बार लड़की का गर्भपात भी करवाया गया. और बिना बताए ही मुबारिक ने मुस्लिम लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली. सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पहली पत्नी को पता चला कि दूसरी पत्नी से इस दो बच्चे भी हैं.
दूसरी शादी का पता चलते ही शुरू हुआ हंगामा
जब हिन्दू लड़की को मुबारिक की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो शुरूआत में वो खर्चा देकर मैनेज करता रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने पहली पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया. जिसके बाद लड़की ने मुबरिक के परिजनों से बात की तो उन्होंने भी उसे धमकी देकर भगा दिया. जिसेक बाद उसे पूरी तरह समझ आया कि वो लव जिहाद का शिकार हो चुकी है, लेकिन तब क बहुत देर हो चुकी थी.
मुबारिक के खिलाफ शिकायत
अब इस पीड़ित महिला ने मुबारिक के खिलाफ झबुआ में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को समझते हुए झाबुआ पुलिस ने रंत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए खंडवा पुलिस को केस सौंप दिया है, इस लव जिहादी के खिलाफ बहुविवाह, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकमदा दर्ज किया गया है, पुलिसकर्मी होने की वजह से उसके ऊपर विभागीय नियमों के तहत भी कड़ एक्शन लिया जाएगा, जिसमें उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है.