
कान्स फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की एक्ट्रेसेस अपना फैशन दिखा रही हैं. इस मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं ने सबको पीछे छोड़ दिया है.

पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा और अब कियारा आडवाणी ने तो सारी महफिल लूट ली है. कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने अपना धांसू डेब्यू किया है.

पहले दिन उन्होंने थाई-हाई स्लिट गाउन में अपनी अदाएं दिखाई. इस बीच कियारा आडवाणी का नया लुक सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं.
