| • भारत के समर्थन में आई बलूचिस्तान सेना, आज़ादी की तैयारी, सामने आ गई तस्वीर • कुमार विश्वास ने अल्लाह से की दुआ, प्यारे बलूच के लोग मेरा वहां आने का मन है |
नई दिल्ली: सनातन और राष्ट्र के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले कुमार विश्वास ने इस बार ऐसी बात कह दी है जिसका वीडियो तेज़ी से पाकिस्तान तक वायरल है. कुमार विश्वास 9 मिनट का एक वीडियो बनाते हैं, और वो वीडियो पाकिस्तान के साथ बलूचिस्तान में वायरल हो जाता है. बलूचिस्तान में भारत के लिए बहुत बड़ी ख़बर है. साल 1971 की लड़ाई में जैसे इंदिरा ने बांग्लादेश को अलग कर दिया, ठीक वैसे ही नरेंद्र मोदी पाकिस्तान का बलूचिस्तान अलग कर सकते हैं. ये चर्चा अब तेज हो चली है. पाकिस्तान तीन तरफ से घिर चुका है, भारत उसे युद्ध के मैदान में चुनौती दे रहा है, तो दूसरी तरफ उसके खुद के इलाके बलूचिस्तान में विरोध तेज़ हो रहा है, तीसरी तरफ अफगानिस्तान खुलकर भारत के साथ आ गया है, यानि अब पाकिस्तान घिर चुका है, कुमार विश्वास ने बलूचिस्तान के लड़ाकों का समर्थन कर दिया.
यह भी पढ़ें: Bharat Pakistan War Live: पीएम हाउस छोड़ भागा शहबाज शरीफ, सेफ हाउस में हुआ शिफ्ट- सूत्र
इस मौके का फायदा लेते हुए, मैं अपने बलूच भाईयों को गले से लगाना चाहता हूं, उन्होंने बहुत खून दिया है, उनके ऊपर बहुत अत्याचार हुआ है, यही वक्त है कि वे अपनी अस्मिता की रक्षा करें, मैं ऐसी आशा करता हूं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, मैं इसे अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि मैं एक स्वतंत्र बलूच राष्ट्र बहुत जल्द देखूं. और बलूच भाईयों से मिलने वीजा लेकर वहां जाऊं, और वो इस प्यारे मुल्क में आएं. मैं अपने अफगान भाईयों से भी कहता हूं, जो माता गांधारी का देश है, कांधार नरेश, जो महर्षि पाणिनी का देश है, जहां से हमारे हजारों-हजार साल पुराने रिश्ते हैं, आपका भी खून बहाया है, इस नापाक फौज है, यही मौका है इनसे बदला लेने का, इकट्ठे हो जाइएगा, इन्हें हर मोर्चे पर पराजित कीजिए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान समर्थकों को योगी की चेतवनी- “देश में केवल राष्ट्र नायकों की जगह, देश विरोधियों के लिए नहीं कोई स्थान”
ये वीडियो बलूचिस्तान का है, इस वीडियो में कई बलूच लड़ाके खड़े हैं, उनका दावा है कि पाकिस्तान और चीन की सेना पीछे हट जाए और हमें हमारी आज़ादी दे दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इतना ही नहीं, 7 मई को भारत ने एयर स्ट्राइक किया था. ठीक एक दिन बाद आठ मई को पाकिस्तान की आर्मी पर बलूच सेना ने हमला किया, जिसमें 12 पाकिस्तान सैनिक मारे गए! भारत की कार्रवाई पर बलूचिस्तान खुलकर समर्थन दे रहा है, जो साफ संकेत है कि वहां भारत ज़ोर लगाकर बांग्लादेश की तरह एक नया मुल्क बना सकता है! पाकिस्तान सरकार की आलोचना उसके सांसद खुद पाक पार्लियामेंट में कर रहे हैं. PM मोदी लगातार दिल्ली में बैठक कर रहे हैं, अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, सेना लगातार जवाब दे रही है, पाकिस्तान ने कुल 400 ड्रोन छोड़े जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया!