लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक ऐसी घटना ने सबको हैरान कर दिया, जो सुनने में किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती है. जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में एक सास, जो चार बहुओं की मां हैं, अपने 30 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं, वह अपने साथ बहुओं के कीमती गहने भी ले गई. इस मामले ने गांव में तहलका मचा दिया है. पीड़ित पति हरिराम पाल ने जखौरा थाने में शिकायत दर्ज की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई. यह घटना परिवार, विश्वास और सामाजिक मूल्यों पर सवाल उठाती है.
यह भी पढ़ें: पत्नी ने गहने लेकर गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया पति, मारी-मारी फिर रही बेचारी पत्नी
हरिराम पाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी भगवती पाल, जो 50 वर्ष से अधिक उम्र की हैं, कुछ महीने पहले अचानक घर से गायब हो गईं. शुरुआत में परिवार को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के पास गई होंगी, लेकिन जब वह कई दिनों तक नहीं लौटीं, तो घर की तलाशी ली गई.. तलाशी में पता चला कि चारों बहुओं के सोने-चांदी के गहने गायब हैं.. हरिराम का आरोप है कि भगवती का गांव के ही 30 साल के कृष्णपाल झा के साथ प्रेम संबंध था.. हरिराम का कहना है कि कृष्णपाल ने उनकी पत्नी को बहकाया और गहने चुराकर उसे भगा ले गया.. इस खबर से हरिराम का परिवार सदमे में है, और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: भोपाल में पुलिस अधिकारी का चौंकाने वाला बयान, ''जिम में मुस्लिम ट्रेनर-ट्रेनी की एंट्री बैन''
हरिराम ने जखौरा थाने में कृष्णपाल झा के खिलाफ अपनी पत्नी को भगाने और गहने चुराने की शिकायत दर्ज की. पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाही नहीं की. थाना प्रभारी ने बताया कि भगवती कुछ हफ्ते पहले थाने आई थीं और उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने पति और परिवार के साथ नहीं रहना चाहतीं. चूंकि भगवती और कृष्णपाल दोनों वयस्क हैं, पुलिस ने इसे आपसी सहमति का मामला मानकर कोई कार्रवाही नहीं की. हालांकि, हरिराम का कहना है कि गहनों की चोरी एक अपराध है, और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए.निराश होकर हरिराम ने ललितपुर के एसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को ढूंढने और चोरी गए गहनों को वापस दिलाने की मांग की.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड का वह फाइटर जिसने रिंग में इजरायली सैनिक को हराकर लगाए 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे, वीडियो वायरल
इस घटना ने हरिराम के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.. चारों बहुएं अपने मायके चली गईं, क्योंकि उ नकी जिंदगी की पूंजी यानी गहने उनकी सास ले गईं. बहुओं का कहना है कि ये गहने उनकी मेहनत और सालों की बचत से खरीदे गए थे. इस घटना ने परिवार की इज्जत को भी ठेस पहुंचाई है. दूसरी ओर, कृष्णपाल की पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत की कि उसके पति के इस कदम ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया. उसने अपने बच्चों की परवरिश और सामाजिक शर्मिंदगी का हवाला देते हुए पुलिस से मदद मांगी.