नेपाल में पहाड़ टूटकर नदी में गिरा! कालीगंडकी का रास्ता मलबे से भरा, मुस्तांग में 14 की मौत; वीडियो वायरल

Amanat Ansari 28 Sep 2026 08:47 PM 1 Mins
नेपाल में पहाड़ टूटकर नदी में गिरा! कालीगंडकी का रास्ता मलबे से भरा, मुस्तांग में 14 की मौत; वीडियो वायरल

काठमांडू: नेपाल के मुस्तांग जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कालीगंडकी नदी में जा गिरा. इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चट्टानों और मिट्टी का मलबा कुछ ही सेकंड में ढलान से नीचे आता दिख रहा है. देखते-देखते नदी का रास्ता मलबे से भर गया. वहां मौजूद लोगों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं.

यह घटना नेपाल में एक महीने के अंदर दूसरी बड़ी आपदा है. इससे पहले 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 1453 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में नेपाल के अलग-अलग जिलों में बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश से जुड़े 272 हादसे हुए. इनमें 21 लोगों की मौत, 4 लापता और 26 घायल हुए हैं.

अकेले भूस्खलन की 97 घटनाओं में 19 मौतें हुईं. चितवन जिले में नारायणी और रिउ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं. कई जगह भूस्खलन और मिट्टी धंसने से सड़कें बंद हो गईं. कर्णाली प्रांत में भी हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है. नेपाल में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं.

Nepal Landslide Mustang Nepal Kaligandaki River Mountain Collapse

Recent News