एक युग का अंत! लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में कहा-‘अब देने के लिए कुछ नहीं बचा’

Amanat Ansari 31 Aug 2026 09:15 PM 1 Mins
एक युग का अंत! लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में कहा-‘अब देने के लिए कुछ नहीं बचा’

Lionel Messi: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारे लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 39 वर्षीय महान खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह फैसला सुनाया.

मेस्सी ने लिखा, “फाइनल के बाद इतना समय बीत जाने और काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं. यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और आज भी बहुत दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है.”

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अर्जेंटीना की जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. “मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है. साथ ही कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी उभर रहे हैं जो यहां खेलने के लायक हैं.”

मेस्सी ने 20 वर्षों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अब वे बाहर से टीम का साथ देंगे. उन्होंने परिवार, कोच और साथी खिलाड़ियों का भी आभार जताया. हाल ही में उनके पिता जॉर्ज मेस्सी के निधन के बाद वे इस फैसले पर और भी दृढ़ हो गए.

मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए 200 से अधिक मैच खेले और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने. 2022 विश्व कप जीतने के साथ उन्होंने दो कोपा अमेरिका खिताब भी अपने नाम किए. हाल ही में 2026 विश्व कप में अर्जेंटीना उपविजेता रही थी. क्लब स्तर पर वे इंटर मियामी के साथ एमएलएस में अपना करियर जारी रखेंगे. फुटबॉल जगत में एक महान अध्याय का अंत हो गया है.

Recent News