लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से प्रेमी की भी मौत

Amanat Ansari 30 Nov 2025 06:58: PM 1 Mins
लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से प्रेमी की भी मौत

नई दिल्ली: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में इंटीमेट पार्टनर वायलेंस का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. आरोपी का नाम नरेंद्र सिंह ध्रुवेल है. पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई.

घटना सौराष्ट्र की एक सिरेमिक फैक्ट्री के मजदूर क्वार्टर में हुई, जहां यह जोड़ा पिछले तीन महीनों से साथ रह रहा था. एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर नरेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड पुष्पादेवी मरावी को लकड़ी की छड़ी और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. उसने महिला के चेहरे पर काट भी लिया. गंभीर चोटों के कारण पुष्पादेवी की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अत्यधिक चोट और शारीरिक पीड़ा के कारण महिला की मौत हुई.

पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया. हालांकि रविवार तड़के करीब 4 बजे उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ. पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Gujarat Gujarat News Domestic Violence Violence Against Women

Recent News