Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भिक्षा मांग रहे दो साधुओं को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के रूप में फैल रहा है.
यह भी पढ़ें: कार में बैठी महिला को अमित और अभिषेक ने दी फ्लाइंग किस, अगले ही चौराहे पर योगी की पुलिस ने सिखाया सबक!
घटना भिंड के बाइपास रोड इलाके में हुई. दोनों साधु भगवा वस्त्र पहने हुए भिक्षा मांग रहे थे. आसपास मौजूद कुछ युवकों को उन पर शक हुआ कि वे असली हिंदू साधु नहीं हैं. उन्होंने साधुओं से उनकी धार्मिक पहचान साबित करने के लिए कई सवाल पूछे.
यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव में विपक्ष का बड़ा दांव, गौरव गोगोई होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा
सबसे पहले महाभारत के पात्रों के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन साधु जवाब नहीं दे पाए. फिर रामायण की चौपाई सुनाने को कहा गया, वह भी नहीं सुना सके. गुस्साए लोगों ने आखिरकार भगवान शिव की पत्नी का नाम पूछा, लेकिन दोनों साधुओं ने इस सवाल का भी जवाब नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: मियां यहां शांति से नहीं रह सकते, वे तभी जाएंगे जब हम उन्हें परेशान करेंगे, हिमंता का एक और विवादित बयान
इसके बाद भीड़ ने साधुओं के बैग की तलाशी ली. आरोपियों का दावा है कि बैग में उर्दू भाषा में लिखे कुछ दस्तावेज मिले. इसी आधार पर उन्हें ढोंगी या गैर-हिंदू बताकर गाली-गलौज की गई और जमकर पीटा गया. वीडियो में एक युवक साधु के बाल पकड़कर घसीटता भी दिख रहा है, जबकि साधु काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस ने बनाया 'भारत विकास आघाड़ी, किंगमेकर बने 5 पार्षद! मुस्लिम बहुल शहर में सियासी भूचाल
हालांकि घटना के बाद अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में टोलकर्मियों ने अधिवक्ता और महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार, बाल खींचकर घसीटा, Video Viral
यह घटना भीड़ द्वारा किसी की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाकर हिंसा करने के बढ़ते मामलों की याद दिलाती है, जहां बिना पुख्ता सबूत के लोग खुद को न्यायाधीश मान बैठते हैं.