नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं, जहां पर्थला पुल इलाके में दो युवकों ने एक चलती कार में बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी हरकत की. सोशल मीडिया पर तेजी से फैले वीडियो में दिखता है कि एमजी हेक्टर कार में सवार युवक महिलाओं की कार का पीछा कर रहे थे और फ्लाइंग किस जैसे अश्लील इशारे कर रहे थे.
यूपी | नोएडा में सड़क पर खुलेआम बदतमीजी का Video देखिए। MG हेक्टर में बैठे लड़कों ने दूसरी कार का पीछा किया, उसमें बैठी फैमिली को अश्लील इशारे किए, फ्लाइंग Kiss की। pic.twitter.com/k3umTjiK1g
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 1, 2026
यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव में विपक्ष का बड़ा दांव, गौरव गोगोई होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. उन्होंने वाहन के नंबर प्लेट (UP 75 AH 3565) के जरिए गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाली एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें: मियां यहां शांति से नहीं रह सकते, वे तभी जाएंगे जब हम उन्हें परेशान करेंगे, हिमंता का एक और विवादित बयान
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमित कुमार (मूल निवासी आजमगढ़ जिला, फिलहाल नोएडा के सेक्टर 135 स्थित जेवीएस सोसाइटी में रहते हैं) और अभिषेक (मूल निवासी मैनपुरी जिला, वर्तमान पता भी जेवीएस सोसाइटी, सेक्टर 135) के रूप में हुई है. दोनों निजी कंपनी में नौकरी करते हैं.
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में टोलकर्मियों ने अधिवक्ता और महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार, बाल खींचकर घसीटा, Video Viral
पुलिस का कहना है कि वीडियो में पीछे की सीट पर एक महिला दिख रही है, जबकि आगे दो युवक बैठे थे. पीड़ित परिवार ने युवकों के व्यवहार से काफी डर महसूस किया और वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा. अब आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच चल रही है. ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतने की अपील भी की जा रही है.