मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री के आसार

Amanat Ansari 29 Jun 2026 11:18: AM 1 Mins
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री के आसार

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद में व्यापक बदलाव कर सकते हैं. माना जा रहा है कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि कई नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार के प्रदर्शन, आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया जा सकता है. कुछ ऐसे मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं जिनके पास फिलहाल एक से अधिक मंत्रालयों की जिम्मेदारी है.

चर्चा यह भी है कि हाल के महीनों में विवादों में रहे कुछ मंत्रियों पर गाज गिर सकती है. वहीं, संगठन में सक्रिय नेताओं और चुनावी राज्यों से आने वाले सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह देकर राजनीतिक संदेश देने की तैयारी है. हालांकि, सरकार की ओर से अब तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को उस समय और बल मिला था जब पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इसके बाद से लगातार नए नामों और संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं जारी हैं. यदि यह फेरबदल होता है, तो इसे मोदी सरकार 3.0 का अब तक का सबसे बड़ा संगठनात्मक और राजनीतिक बदलाव माना जाएगा. सभी की नजरें अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं.

PM Modi Modi Cabinet Cabinet expansion Dharmendra Pradhan Nirmala Sitharaman

Recent News