ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेज में गैंग रेप पर चुप्पी तोड़ी, कहा- रात में लड़की को बाहर नहीं जाने देना चाहिए

Amanat Ansari 12 Oct 2025 02:45: PM 1 Mins
ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेज में गैंग रेप पर चुप्पी तोड़ी, कहा- रात में लड़की को बाहर नहीं जाने देना चाहिए

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अस्पताल के पास एक निजी मेडिकल कॉलेज में हुई गैंग रेप की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि रात में किसी लड़की को बाहर जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह उनके सरकार को बदनाम करने जैसा है, क्योंकि यह निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी थी कि छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

उन्होंने घटना को झकझोर देने वाला बताते हुए कहा कि खासकर रात के समय किसी लड़की बच्ची को बाहर नहीं आने देना चाहिए. उन्हें खुद भी अपनी सुरक्षा करनी चाहिए. बनर्जी ने आगे कहा कि किसी को भी माफी नहीं मिलेगी. बनर्जी ने यह भी सवाल किया कि उनकी सरकार को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है.

लगभग एक महीने पहले ओडिशा के पुरी बीच पर एक छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा, "ओडिशा सरकार क्या कार्रवाई कर रही है?" शुक्रवार शाम को कोलकाता से लगभग 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में दूसरी साल की एमबीबीएस छात्रा, 23 साल की, अस्पताल के पीछे एक सुनसान जगह पर गैंग रेप का शिकार हुई.

छात्रा के पिता, जो ओडिशा के रहने वाले हैं ने कहा कि वह अपनी बेटी को घर ले जा रहे हैं, क्योंकि अब यहां रहना सुरक्षित नहीं लगता." वे यहां कभी भी उसे मार सकते हैं. इसलिए हम उसे ओडिशा ले जाना चाहते हैं. भरोसा टूट गया है. हम नहीं चाहते कि वह बंगाल में रहे. वह ओडिशा में अपनी पढ़ाई जारी रखेगी." पिता ने कहा, "मेरी बेटी दर्द में है. अभी वह चल नहीं सकती. वह बिस्तर पर लेटी हुई है."

West Bengal Durgapur gang rape Medical College gang rape

Recent News