"शासक ही हत्यारे बन गए" अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता का BJP पर तीखा हमला

Global Bharat 30 May 2026 11:27: PM 1 Mins

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "शासक ही अब हत्यारे बन गए हैं" और इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा को शर्म आनी चाहिए.

जानकारी के अनुसार, चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे अभिषेक बनर्जी का स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया. इस दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई. आरोप है कि भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और चश्मा भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हेलमेट पहनाए जाने के कारण उन्हें गंभीर चोट से बचाया जा सका.

घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि यह हमला सुनियोजित था और हमलावर उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे.  उन्होंने कहा कि उनके पास घटना से जुड़े वीडियो सबूत मौजूद हैं और वह इस मामले को लेकर अदालत तथा राज्यपाल से शिकायत करेंगे.

इस बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने भी घटना की निंदा की है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि एक सांसद की सुरक्षा में कथित चूक गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं, भाजपा ने टीएमसी के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया है.

Abhishek Banerjee Attack Mamata Banerjee Statement Sonarpur Violence West Bengal Politics TMC BJP Clash

Description of the author

Recent News