West Bengal Crime News: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में महिला का कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर चला जा रहा होता है, उसके दुसरे हाथ में हथियार भी होता है. सड़क पर किसी इंसान को ऐसे जाते हुए देख कर लोग पुलिस के पास फोन लगा देते हैं, लेकिन ये शख्स खुद ही पुलिस थाने की तरफ जा रहा था, ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है इस नजारे को देखने वाले लोगों के मन में भी सिहरन पैदा हो गई.
युवक की भाभी का था सिर
ये घटना पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में पड़ने वाले भरतगढ़ की है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर डाली, उसके बाद वो काफी देर तक महिला का कटा हुआ सिर और एक हाथ में हथियार को लहराता हुआ सड़क पर घूम रहा था, आरोपी जब रास्ते में एक मंदिर के पास पहुंचता है तो वहां रुकता है, मंदिर के बाहर ही खड़ा होकर हथियार को लहराता है, जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया तो ये बताता है कि मैं खुद ही पुलिस थाने आ रहा था.
हत्या का कारण नहीं पता
जब पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया तो ये अपना नाम बिमल मंडल बताता है, पुलिस ने बिमल को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है, बसंती थाने की पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस इस पारिवारिक कलह मान रही है. पुलिस का अंदाजा है कि घर में किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसकी वजह से बिमल मंडल बेहद गुस्से में था, और इसी गुस्से में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. अभी पुलिस आरोपी विमल की मानसिक स्तिथि के बारे में भी जांच कर रही है.