Nayab Saini oath ceremony: नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई भाजपा मुख्यमंत्री

Global Bharat 17 Oct 2024 01:37: PM 1 Mins
Nayab Saini oath ceremony: नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई भाजपा मुख्यमंत्री

Nayab Saini oath ceremony: भारतीय जनता पार्टी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा में मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) अगले पांच साल तक राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे. मैं नई सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई देना चाहता हूं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी एयरपोर्ट पर नजर आए.

यह भी पढ़ेंः Nayab Saini oath ceremony: नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई भाजपा मुख्यमंत्री

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए यह बहुत बड़ा दिन है. उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से हरियाणा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं. नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार को बहुत-बहुत बधाई. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में हरियाणा की 36 बिरादरियों का आशीर्वाद भाजपा को मिला है.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में Nayab Saini का शपथ ग्रहण आज, Chandigarh एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल, सैनी ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अराधना

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे. मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी समारोह में हिस्सा लिया. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला आयोजित किया गया है. जिसमें एनडीए के सभी नेताओं को कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया था.

तीन बजे एनडीए की होगी बैठक

समारोह के बाद चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक एनडीए की अहम बैठक होगी. बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था. पिछले सप्ताह घोषित परिणामों के अनुसार 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा हरियाणा में अपनी लगातार तीसरी सरकार बनाने के लिए तैयार है. कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं.

Haryana Cm Haryana News Haryana Haryana Cm Nayab Singh Saini

Description of the author

Recent News