Pralhad Joshi Birthday : पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई

Global Bharat 27 Nov 2024 10:20: AM 1 Mins
Pralhad Joshi Birthday : पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. 

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयासों में सबसे आगे हैं. अक्षय ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्य भी उतने ही उल्लेखनीय हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं."

लोकसभा स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु तथा प्रफुल्लित जीवन की प्रार्थना करता हूं."

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी. उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं."

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं."

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. सकारात्मक बदलाव लाने के लिए असाधारण उत्साह से संपन्न, वे अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं. मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं."

pralhad joshi prahlad joshi prahlad joshi news

Description of the author

Recent News