थाने में इश्क की ऐसी सजा... शादीशुदा हेड कॉन्स्टेबल और महिला सिपाही नप गए

Amanat Ansari 19 Oct 2026 12:48 PM 1 Mins
थाने में इश्क की ऐसी सजा... शादीशुदा हेड कॉन्स्टेबल और महिला सिपाही नप गए

बरेली: पुलिस थाने में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद बड़ा ऐक्शन हुआ है. बरेली के शाही थाने में तैनात शादीशुदा हेड कॉन्स्टेबल बहादुर शाह जफर और अविवाहित महिला सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

शाही थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बहादुर शाह जफर शादीशुदा हैं, जबकि रिक्रूट महिला सिपाही अविवाहित हैं. थाने में दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा चल रही थी. 10 अक्टूबर की रात एक दरोगा ने महिला सिपाही को हेड कॉन्स्टेबल के कमरे में जाते हुए देख लिया.

बताया जा रहा है कि दोनों रात भर साथ रहे. दरोगा ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी. थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेज दी एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मीरगंज अजय कुमार को जांच सौंपी. जांच में दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण और अनुशासनहीनता के पहलू सामने आए. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था.

अलग-अलग समुदाय से होने के कारण थाने के अन्य कर्मचारियों में भी इसको लेकर नाराजगी थी. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह सख्त कार्रवाई की गई है. जांच जारी है.

Recent News