चचेरे भाई के प्यार में असफल शादीशुदा महिला ने दी जान, छानबीन में पुलिस को क्या पता चला?

Amanat Ansari 04 Jan 2025 08:14: PM 2 Mins
चचेरे भाई के प्यार में असफल शादीशुदा महिला ने दी जान, छानबीन में पुलिस को क्या पता चला?

पटना: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां की एक शादीशुदा महिला ने चचेरे भाई के प्यार में अंधी होकर जान दे दी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले को बढ़ता देख तुरंत इसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. हालांकि स्थानीय लोग कुछ भी कहने से बच रहे थे, लेकिन जांच प्रक्रिया तेज करने पर मामले का खुलासा हो सका. साथ ही पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है और पता लगा रही है कि कहीं यह मामला हत्या का तो नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में चचेरे भाई के प्यार में एक शादीशुदा महिला इतनी पागल हो गई कि खौफनाक कदम उठने से भी पीछे नहीं हटी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पूरा मामला बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव का बताया जा रहा है. मृतका की पहचान मंगल पंडित की पुत्री शिल्पी कुमारी के रूप में हुई है, जो इस समय मात्र 23 वर्ष की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतिका शिल्पी कुमारी को अपने ही पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई से इश्क हो गया था. दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ने जाया करते थे, जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार भी कर लिया था. इसी बीच जब शिल्पी के परिजनों को इस बात की पता चली तो उन्होंने उसकी शादी 2019 में ही दिल्ली के रहने वाले एक युवक से करा दी थी, जिसके बाद उसका पति उसे दिल्ली ले गया.

हालांकि शिल्पी कुमारी ससुराल में रहने के दौरान भी चचेरे भाई से फोन पर बात करती थी. इस बीच इसकी भनक शिल्पी के पति को लग गई और उसने पत्नी पर नजर रखनी शुरू कर दी. इसी बीच उसके पति ने शिल्पी को फोन बात करते हुए पकड़ लिया और इस बात की जानकारी उसके परिजनों को दी. साथ उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया. जिसके बाद युवती अपने मायके में रहने आ गई और वहीं रहने लगी. शिल्पी उम्मीद लगाए बैठी थी कि उसकी शादी उसके चचेरे भाई से ही होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. परिजन किसी भी हालत में इस बात राजी नहीं हुए.

जब शिल्पी के पास कोई चारा नहीं बचा तो उन्होंने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. इसी बीच शिल्पी के भाई ने चचेरे भाई पर कई गंभी आरोप लगाए है. शिल्पी के भाई सुबोध का दावा है कि उसके चचेरे भाई ने उसकी बहन को प्रेम जाल फांस कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. साथ ही उन्होंने उसके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है.

cousin love suicide Begusarai suicide case love affair death married woman suicide

Recent News