रामपुर में युवती का वीडियो वायरल, मस्जिद में मौलाना करता था रेप, ड्रग्स और हथियार की भी होती थी तस्करी

Amanat Ansari 22 Aug 2025 05:24: PM 1 Mins
रामपुर में युवती का वीडियो वायरल, मस्जिद में मौलाना करता था रेप, ड्रग्स और हथियार की भी होती थी तस्करी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती एक मौलाना पर गंभीर आरोप लगा रही है. वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि स्थानीय मस्जिद से ड्रग्स और हथियार सप्लाई की जाती है. साथ ही उन्होंने मौलाना पर रेप का भी आरोप लगाया है. युवती ने मस्जिद के अंदर की एक क्लिप भी दिखाई, जिसमें मौलाना को आपत्तिजनक हालत में देखा जा सकता है.

वीडियो में तमंचे और कारतूस भी दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने रामपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की और जांच के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में एक टीम गठित की. टीम वीडियो क्लिप में दिख रहे मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है. बगल में तमंचा और कारतूस भी दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो मस्जिद की बताई जा रही है. जिसके आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उधर घटना के सामने आने के बाद पूर जिले में हड़कंप मच गया है. 

rampur news rampur masjid rampur mulla arrest Obscene act in mosque

Recent News