परीक्षा पास कराने का झांसा देकर मौलाना ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने दी बच्चे को जन्म

Global Bharat 08 Jan 2025 09:02: PM 2 Mins
परीक्षा पास कराने का झांसा देकर मौलाना ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने दी बच्चे को जन्म

 सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में यौन शोषण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर न सिर्फ उस्ताद और शागिर्द के रिश्ते को कलंकित किया है, बल्कि पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी गंभीर सवाल भी खड़ा कर रहा है. पीड़िता की मां रोती-बिलखती प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगा रही है, लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे. पीड़िता की मां ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. हालांकि, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

दरअसल, सुपौल में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है आरोप लगा है इमाम पर जो, पीड़िता को पढ़ाया करता है. पीड़िता की मां ने कहा है कि परीक्षा पास पास कराने का झांसा देकर आरोपी इमाम ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई बार संबंध बनाए. इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन लोक लज्जा के कारण किसी को कुछ नहीं बताया.

वहीं, सोमवार को पीड़िता ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. पूरा मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है. आरोपी की पहचान अब्दुल हाफिज के रूप में हुई, जिसे मामला बढ़ता देख पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पीड़िता की मां ने कहा है कि उसका पति प्रदेश में मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे भी गांव के बाहर पढ़ते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता तीन साल की उम्र से ही आरोपी के पास पढ़ाई कर रही थी. आरोपी इमाम पढ़ाई के सिलसिले में उसके घर भी आया-जाया करता था. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल को आरोपी इमाम ने घर में अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. उसने उसकी बेटी को भरोसा दिलाया कि वह उसे फोकानिया परीक्षा पास कराएंगे.

दावा किया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं. फिर भी वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाते रहा. वहीं जब गर्भवती होने का पता चला तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. घटना के बारे में पता चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन निदान नहीं हुआ तो पीड़िता की मां थाने पहुंची. जहां पहले तो मामला दर्ज नहीं किया जा रहा था, लेकिन दबाव बढ़ता देख पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

 

child sexual abuse maulana sexual abuse sexual assault sexual assault sexual abuse

Description of the author

Recent News