महिला संग पकड़ा गया मौलवी, गांव वालों ने पहले पीटा, फिर 2 लाख रुपए में मामला निपटाया

Amanat Ansari 09 Dec 2025 09:37: PM 1 Mins
महिला संग पकड़ा गया मौलवी, गांव वालों ने पहले पीटा, फिर 2 लाख रुपए में मामला निपटाया

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में रविवार (7 दिसंबर 2025) को एक सनसनीखेज घटना हुई. बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय लोग उस समय भड़क उठे जब उन्होंने गांव के ही ट्यूशन पढ़ाने वाले मौलवी को एक शादीशुदा महिला के साथ घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद मौलवी को पास के एक पेड़ से रस्सी से बांध दिया गया और लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की गई. महिला को भी ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई की. पूरी मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मौलवी और महिला को बंधे हुए बेरहमी से पीटते हुए साफ दिखाया गया है.

मारपीट के बाद गांव वालों ने तुरंत पंचायत बुला ली. पंचायत में मौलवी पक्ष पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया. रकम अदा करने के बाद दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई और मामला यहीं खत्म मान लिया गया. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी.

लेकिन जैसे ही मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, बलुआ बाजार पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने खुद ही संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. गांव में अभी भी तनाव का माहौल है, इसलिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

फिलहाल मौलवी और महिला दोनों पक्ष चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि ग्रामीण पंचायत के फैसले को सही ठहरा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी.

Love affairs Maulvi Caught Panchayat

Recent News