खाकी पर कलंक! दोस्ती और शादी का झांसा देकर पीजी छात्रा से रेप, दरोगा पर एफआईआर, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Global Bharat 21 Aug 2026 12:52 PM 1 Mins
खाकी पर कलंक! दोस्ती और शादी का झांसा देकर पीजी छात्रा से रेप, दरोगा पर एफआईआर, एसएसपी ने किया सस्पेंड

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में स्नातकोत्तर की छात्रा ने मेडिकल थाना क्षेत्र की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दरोगा ललित मोहन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत के आधार पर भावनपुर थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसकी एक सहेली के जरिए दरोगा से परिचय हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात होने लगी. छात्रा के मुताबिक, करीब दो सप्ताह पहले वह विश्वविद्यालय परिसर आई थी, जहां दरोगा ने उससे मुलाकात की और शादी का प्रस्ताव रखा. आरोप है कि इसके बाद रेस्टोरेंट ले जाने की बात कहकर उसे कार में बैठाया गया और एक साथी दरोगा के फ्लैट पर ले जाया गया. छात्रा ने आरोप लगाया कि वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दरोगा ने शादी से दूरी बनानी शुरू कर दी और कथित तौर पर दबाव बनाया गया. छात्रा ने 14 अगस्त को SSP मेरठ अविनाश पांडेय से शिकायत की, इसके बाद भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा छुट्टी लेकर चला गया और पुलिस के मुताबिक वह गैरहाजिर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से राहत के लिए हाईकोर्ट का रुख भी किया है.

SSP अविनाश पांडेय ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है और इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अब आरोपों की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है.

Meerut Daroga Rape Case Lalit Mohan Daroga CCSU PG Student SSP Avinash Pandey Meerut Police News

Description of the author

Recent News