मेजबीन बानो बनी लक्ष्मी, मंदिर में हिन्दू आशिक संग लिए सात फेरे, दोनों को मिल रही जिहादी धमकी

Global Bharat 05 Jun 2026 03:42: PM 1 Mins
मेजबीन बानो बनी लक्ष्मी, मंदिर में हिन्दू आशिक संग लिए सात फेरे, दोनों को मिल रही जिहादी धमकी

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां मैजबीन नाम की युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपने प्रेमी विशाल बाबू से विवाह कर लिया. धर्म परिवर्तन के बाद युवती ने अपना नया नाम लक्ष्मी रखा. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, मैजबीन और विशाल की मुलाकात स्कूली शिक्षा के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी गांवों के निवासी हैं और पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. परिवारों की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों ने अपने स्तर पर विवाह करने का फैसला किया. विवाह से पहले युवती ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कर हिंदू धर्म स्वीकार किया, इसके बाद मंदिर में दोनों ने विधि-विधान से शादी की. विवाह के बाद युवती ने अपना नाम लक्ष्मी रख लिया.

दंपति का कहना है कि शादी के बाद उन्हें परिवार और रिश्तेदारों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है. इसी आशंका को देखते हुए दोनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. युवती ने अपने परिजनों से स्वयं और अपने पति की जान को खतरा होने की बात कही है.  मामले को लेकर नवविवाहित जोड़े ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है. फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Bareilly Love Marriage Mezbin Lakshmi News Interfaith Marriage Bareilly Vishal Babu Marriage Sheeshgarh Bareilly News

Description of the author

Recent News