फिरोज खान ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बुलाया और उसकी जिंदगी तबाह कर दी

Amanat Ansari 23 Dec 2025 08:29: PM 1 Mins
फिरोज खान ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को बुलाया और उसकी जिंदगी तबाह कर दी

नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां ने 19 दिसंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को फिरोज खान (मालियों की गली, काफला बाजार, टोंक का निवासी) इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर लगातार परेशान कर रहा था.

शिकायत के मुताबिक, 10 दिसंबर को फिरोज ने लड़की को मिलने बुलाया. मना करने पर उसने पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. डर की वजह से लड़की उसके साथ मोटरसाइकिल पर चली गई. फिरोज के दो दोस्त, साहिल उर्फ सांडा और रिजवान उर्फ राजा दूसरी बाइक पर उनके साथ थे.

आरोपी लड़की को ब्लैक बंजारा होटल के पास सड़क पार करवाकर एक सुनसान मकान में ले गए. वहां फिरोज ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोनों साथी बाहर पहरा देते रहे.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फिरोज खान के साथ-साथ रिजवान अली उर्फ राजा (पुत्र मोहम्मद हनीफ पठान, निवासी मुबारक मस्जिद के सामने, गड्डा पहाड़िया) और शाहिल उर्फ सांडा (पुत्र खालिद पठान, निवासी हरिजनों की पुलिया, कालीपलटन, टोंक) को गिरफ्तार कर लिया है.

Rape Rajasthan Tonk Threat Sexual Violence

Recent News