CJP प्रदर्शन में खाना बांटने वाले जुनैद को लेकर भ्रामक वीडियो वायरल, धर्मांतरण और यौन शोषण का दावा गलत!

Amanat Ansari 31 Jul 2026 03:51: PM 1 Mins
CJP प्रदर्शन में खाना बांटने वाले जुनैद को लेकर भ्रामक वीडियो वायरल, धर्मांतरण और यौन शोषण का दावा गलत!

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान खाना-पानी का इंतजाम करने वाले जुनैद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उनके साले ने उनकी पोल खोल दी है और बताया है कि जुनैद अवैध हथियार रखते हैं तथा धर्मांतरण और गौहत्या जैसे कामों में शामिल हैं.

मीडिया द्वारा फैक्ट चेक ने जांच में पाया कि वीडियो में जिस व्यक्ति की बात हो रही है, वो जंतर-मंतर वाले जुनैद नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर के फुलत गांव के जुनैद हैं. वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स की रिवर्स सर्च से पता चला कि ये क्लिप स्वामी यशवीर महाराज की 10 जुलाई की इंस्टाग्राम पोस्ट से ली गई है. इसमें फुलत मदरसे दारुल उलूम रहिमिया के संचालक हफीजुर्रहमान अंसारी के बेटे जुनैद के साले ने अपने जीजा पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है.

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, जहां जुनैद और उनके पिता पर धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप है. 10 जुलाई को जुनैद की पूर्व पत्नी नाजिया और साले ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी.

नाजिया ने यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे. पुलिस ने इस जुनैद को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. रिपोर्ट्स में उपलब्ध तस्वीरों से साफ है कि ये व्यक्ति जंतर-मंतर वाले जुनैद से अलग हैं. इस तरह वायरल वीडियो में जंतर-मंतर वाले जुनैद को गलत तरीके से जोड़ने का दावा गलत साबित होता है.

CJP protest Junaid Jantar Mantar fact check

Recent News