मोरक्को से स्पेन के सेउटा में आए हजारों प्रवासी, बॉडर के गेट तोड डाले हालत गंभीर

Global Bharat 31 Jul 2026 07:44: PM 1 Mins
मोरक्को से स्पेन के सेउटा में आए हजारों प्रवासी, बॉडर के गेट तोड डाले हालत गंभीर

स्पेन के उत्तरी अफ्रीका में स्थित इलाकें सेउटा में भारी संख्या में मोरक्को के अवैध प्रवासी घुसने की कोशिश कर रहें है। सेउटा उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को से सटा हुआ स्पेनिश इलाका है जहा समुद्री और जमीन के रास्ते से 2000-3000 प्रवासी दाखिल हुए थे और उससे पहले सेउटा प्रशासन ने 1500-2000 प्रवासीयों के दाखिल होने की पुष्टी की। सेउटा में घुसने के बाद प्रवासी 'विवा एस्पाना' (स्पेन जिंदाबाद) के नारे लगाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेउटा के राष्ट्रपति जीसस विवास ने मानवीय और सामाजिक आपातकाल घोषित कर दिया हालांकी स्पेन के गृह मंत्रालय ने आपातकाल खारिज कर दिया है मेद्रिड से सैन्य मदद की गुहार लगाई। स्पेन सरकार ने 60 सैनिकों की टुकड़ी और 200 पुलिसकर्मियों को सेउटा भेजा है। सोशल मीडीया में कई वीडीयोस वायरल हो रहें है भारी संख्या में प्रवासी सीमा पर बने गेट को तोड़कर सेउटा में घुस रहें है वहीं काफी प्रवासी समुद्री इलाकों की ओर से स्पेनिश इलाकों में घुसते रहें है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज हालात का जायजा लेने शुक्रवार को सेउटा जाएंगे और सुरक्षा बलों के साथ अहम बैठक करेंगे। सेउटा के साथ मेलिला में भी प्रवासीयों के अवैध घुसपैठ के चलते हालत गंभीर है हालांकी मेलिला में अभी सुरक्षा बल तैनात नहीं है।

सेउटा में हो रहें है विवाद के बाद गुरुवार को सेउटा प्रशासन ने 9 लोगों के मरने की पुष्टी की है ,महीनें से चल रहें विवाद में मरने वालों की संखया 60 है।

Spain Morocco Illegal Immigrants Ceuta

Description of the author

Recent News